Tuesday, May 13, 2025

रामोत्सव में झूमे लोग, मंदिरों में की पूजा अर्चना, बाजार और घरों को सजाया

हापुड। सोमवार को राममय हो गई। घरों के साथ साथ जिले के बाजारों को भी सजाया गया। नगर का प्रमुख बाजार गोल मार्केट को विशेष रूप से सजाया गया। आलम यह था कि लोग रामलला के स्वागत में सजाए गए बाजार को देखने के लिए जा रहे थे। बाजार में आने वाले लोग अपने अपने आप को जय श्रीराम के उद्घोष करने से नहीं रोक सके। हर ओर जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। दुकानों पर झंडे लगे हुए थे। बाजार को गुब्बारों से सजाया गया था। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया।

 

पक्का बाग चौराहा पर बड़ी एलईडी लगाकर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देखा गया। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी लोग जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। इसके अलावा शहर के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में राममय माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी, हलवा, खीर आदि का वितरण किया। शहर के प्रमुख तहसील चौराहे को भी सजाया गया। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी।

 

 

वहीं शहर में धर्म शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई।  जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राम भजनों पर महिलाएं नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा का शहर में जगह जगह पर स्वागत किया गया। जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही है उसी तेजी से लोग शोभा यात्रा में जुट रहे थे। यह धर्म शोभा यात्रा श्री बालाजी मंदिर से शुरू होकर फ्रीगंज रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर, रेलवे रोड से होते हुए अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी धाम से खाटू श्याम मंदिर होते हुए श्री सनातन धर्म कोठी गेट पर विश्राम किया।

 

वहीं रेलवे रोड स्थित कलेक्टर गंज हनुमान मंदिर से श्रद्धालु संजय त्यागी दंडवत होकर गढ़ रोड स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर उन्होंने यह दंडवत यात्रा निकाली है। काफी संख्या में लोग उनके साथ इस यात्रा में चल रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय