Tuesday, April 29, 2025

शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी की माताजी की शोक सभा में उमडा जनसैलाब, नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरकुक्का निवासी शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी की माता श्रीमती भगवती देवी की शोकसभा में अनेक नामचीन हस्तियों समेत क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
87वर्षीय श्रीमति भगवती देवी का विगत 29 सितम्बर को निधन हो गया था। आज उनकी तेहरवीं की रस्म उनके पैतृक गांव मोरकुक्का में सम्पन्न हुई। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, कपिल त्यागी, गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत त्यागी, मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खां,जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, भाजपा नेता देवव्रत त्यागी,
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति धनसिंह, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, श्यामलाल भाई, डा. आर.एन. त्यागी, प्रमेश सैनी, बच्ची सैनी, सुनील त्यागी सोंहजंनी, क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी पुरा, गन्ना समिति के पूर्व चैयरमैन मनोज जडौदा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राजकुमार यादव, मुनीश त्यागी फलौदा, पंकज त्यागी बरला, विजयपाल त्यागी छपार, पूर्व प्रधान अमित त्यागी चांदपुर, अभिषेक चौधरी, संजय राठी, भाजपा नेता संजय मित्तल, कांग्रेस  नेता हरेन्द्र त्यागी, मा. देवेन्द्र त्यागी, अक्षू त्यागी, विजित त्यागी निरमाना, प्रिंस त्यागी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डा. कुलदीप त्यागी, एकांश त्यागी, डा.मुनीश त्यागी, अशोक त्यागी दिनकरपुर, नीरज प्रधान, जोनू प्रधान, मोनू प्रधान, मोहित प्रधान, जोनी त्यागी, उमेश त्यागी, धनेश त्यागी, राजेश त्यागी व प्रधान पुत्र प्रभात तोमर सहित आसपास के क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने ब्लाक प्रमुख की माताजी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, जीएसटी दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर जगमोहन त्यागी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी ने सभी का आभार जताया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय