Monday, February 24, 2025

केजरीवाल के झूठ को समझ चुकी है जनता, जीतेगी भाजपा – स्वाती सिंह

लखनऊ। अब दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठ से ऊब चुकी है। कांग्रेस का अंदरूनी गठबंधन आम आदमी पार्टी से है। यह जनता भी समझ चुकी है। इस कारण इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ये बातें पूर्व मंत्री और भाजपा नेता स्वाती सिंह ने कही।

 

मुजफ्फरनगर में बिना लाइसेंस के औषधि विक्रय प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई

वे दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में एक पार्टी के लोग अपनी जीत सुनिश्चित समझ कर मतगणना के दिन लड्डू मंगा लिये थे, तब भी मैंने कहा था कि जीत वहां भाजपा की होगी। यहां जनता आप के झूठ को समझ चुकी है। वह अब आम आदमी पार्टी खुद हराना चाहती है।

 

मुजफ्फरनगर में डीएम की प्रोफाइल पिक्चर लगाकर रुपए मांगने का प्रयास, साइबर अपराधियों का दुस्साहस

स्वाती सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ झूठ का सहारा लिया है। झूठ बोलकर आम जनता को छलने की एक समय सीमा होती है, जो अब समाप्त हो चुका है। अब जनता केजरीवाल के छलावे में नहीं आ सकती। पूर्वांचल के लोग यह नहीं भूल सकते, जब कोरोना के समय आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से मरने के लिए छोड़ दिया। बार्डर पर लाकर लोगों को छोड़ देते और उन्हें सात-सात सौ किलोमीटर तक बाइक या पैदल चलना पड़ा।

स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवराज के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बाहर से आम आदमी पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन भीतर से उनका समर्थन भी कर रहे हैं। लोकसभा में गठबंधन करने वाले लोग आज विधानसभा चुनाव आते ही अलग हो गये। इन सबसे जनता वाकिफ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय