Friday, April 25, 2025

महाराष्ट्र की जनता ने इंडी गठबंधन की सांप्रदायिकता को नकारा – गिरिराज

पटना। बिहार में चार सीटों पर हुए उप चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इधर, झारखंड और महाराष्ट्र व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भी मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में महाराष्ट्र में जहां एनडीए बढ़त बनाए हुए है, वही झारखंड में महागठबंधन आगे है।

 

मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉले की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

[irp cats=”24”]

 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड व महाराष्ट्र दोनों हम जीतेंगे। मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन ने सांप्रदायिकता व मुसलमानों को लेकर जो नंगा नृत्य किया था, जनता ने उसे नकार दिया। इधर, राजद प्रमुख लालू यादव के दोनों राज्यों में हार वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बेचारे लालू यादव बोल कर संतोष कर रहे हैं, तो क्या करें, करने दीजिए उनको। उल्लेखनीय है कि बिहार के चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मतगणना में एनडीए तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सभी सीटों पर दोनों गठबंधनों की कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इधर, झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं।

 

 

चुनाव आयोग की ओर से जारी सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इंडिया ब्लॉक 50 सीटों पर और एनडीए 29 सीटों पर आगे है। निर्दलीय एवं अन्य दो सीटों पर आगे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 2812 मतों से आगे हैं। गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन पिछड़ गई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय