Tuesday, April 22, 2025

गाज़ियाबाद के मुरादनगर में चिकित्सक को गोलियों से भूना, फूटा लोगों का गुस्सा

गाजियाबाद। मुरादनगर के आर्यनगर स्थित क्लीनिक में चिकित्सक को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है।

उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार रात आर्य नगर कॉलोनी में शमशाद नामक व्यक्ति अपना क्लीनिक चलाते हैं।

रात में वे अपने क्लीनिक में बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश मरीज बनकर आए और डॉक्टर शमशाद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होकर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  अयोध्या और हिसार के बीच नई हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 61 यात्री आए, अयोध्या से गए 42 यात्री
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय