Sunday, April 28, 2024

फोनरवा का चुनाव कल, योगेंद्र शर्मा-केके जैन व राजीव गर्ग-सुखदेव शर्मा पैनल आमने-सामने

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) का चुनाव कल होने जा रहा है। इस चुनाव में प्रमुख पैनल योगेंद्र शर्मा-केके जैन और राजीव गर्ग-सुखदेव शर्मा पैनल प्रतिभाग कर रहा है। चुनाव को लेकर योगेंद्र शर्मा पैनल और राजीव गर्ग पैनल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तथा दोनो ही पैनल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फोनरवा चुनाव अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि 7 जनवरी को होने वाले फोनरवा चुनाव के लिए योगेंद्र शर्मा-केके जैन पैनल से अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र शर्मा, महासचिव पद के लिए केके जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन यादव। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक मिश्रा, विजय भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान व सुशील यादव। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वोहरा, अशोक शर्मा, लाटसाहब लोहिया व संजय चौहान। लीगल सचिव पद के लिए उमाशंकर शर्मा। सचिव पद के लिए विनोद शर्मा, सुखबीर, देवेंद्र सिंह तथा जीएस सचदेवा। सह सचिव पद के लिए सुशील शर्मा, कोशिंदर यादव, हिरदेश कुमार गुप्ता व राजेश सिंह। सह कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण शर्मा चुनाव मैदान में है।

 

फोनरवा चुनाव अधिकारी ने बताया कि राजीव गर्ग-सुखदेव शर्मा पैनल अध्यक्ष पद के लिए राजीव गर्ग, महासचिव पद के लिए सुखदेव शर्मा, ट्रेजर पद के लिए ओमवीर बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओपी यादव, जेपी उप्पल, अनिल कुमार सिंह व विजय कुमार राणा। उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर यादव, कन्हैया लाल अवाना, विद्यासागर, श्रीमती पुष्पा शाह व बलराज गोयल। सेक्रेटरी लीगल पद के लिए लक्ष्मी नारायण। सेक्रेटरी पद के लिए श्रीमती अनीता, जगदीश यादव, अनिल कुमार चौहान, सुभाष चौहान व पवन गोयल। जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए गौरव यादव, नरोत्तम शर्मा, हीरालाल गुप्ता तथा दिगंबर नौटियाल। जॉइंट ट्रेजर पद के लिए पुनीत शुक्ला चुनाव मैदान में है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय