Sunday, September 8, 2024

मेरठ में पिटबुल ने पड़ोसी के घर में घुसकर किया हमला, निगम ने पकड़ा कुत्ता

मेरठ। मेरठ के रक्षापुरम में बुधवार को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही नगर निगम की टीम आज गुरुवार को मौके पर पहुंची। टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया।
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि अनिल नाम का युवक अपने मकान पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोसी का पिटबुल नस्ल का कुत्ता उनके घर में घुस गया और अनिल के पैर में काट लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पिटबुल को देखकर उसके पास जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। इसकी जानकारी लगने के बाद आज गुरुवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पिटबुल को पकड़ लिया। पिटबुल को एनिमल बर्थ सेंटर पर भेजा गया है। जहां पर उसको एंटी रेबीज का इंजेक्शन और उसकी नसबंदी कराई जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय