Wednesday, May 14, 2025

मांगेराम त्यागी पर एफ़आईआर का मामला तूल पकड़ा,अब जेल से नामांकन भरेंगे सुनील त्यागी !

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले टीवी डिबेट में शुरू हुआ विवाद अब और तूल पकड़ गया है। इस मामले में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दलित एक्ट में शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद त्यागी समाज में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

त्यागी समाज द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारे गए सुनील त्यागी सौहजंनी ने अब जेल से ही नामांकन भरने की घोषणा की है।

दो दिन पहले तुलसी पार्क में टीवी डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सागर की मांगेराम त्यागी व विदित त्यागी आदि से कुछ कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई थी।

देर रात अजय सागर ने शहर कोतवाली में मांगेराम त्यागी विदित त्यागी समेत कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

अब मांगेराम त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के घोषित प्रत्याशी सुनील त्यागी सौहजंनी ने घोषणा की है कि वह मांगेराम त्यागी की गिरफ्तारी पर उनके साथ ही जेल जाएंगे और जेल से ही नामांकन भरेंगे।

कल मांगेराम त्यागी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें नई मंडी से बाहर न निकलने देने की चेतावनी दी थी।

मांगेराम त्यागी ने यह भी आरोप लगाया था कि कपिल देव अग्रवाल राजनीतिक कारणों से संजीव बालियान का चुनाव खराब करना चाहते हैं।

मुजफ्फरनगर में त्यागी समाज के साथ हुआ भाजपा का विवाद धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर जिले में भी चर्चा का मुद्दा बनता जा रहा है और जगह-जगह त्यागी समाज के लोग भाजपा के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय