Saturday, March 29, 2025

मुरादाबाद में कीर्तन की तेज आवाज पर विवाद, दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, 16 पर मुकदमा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में विवाद हो गया। बहादुरपुर गांव में कीर्तन की तेज आवाज को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

 

 

शामली में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से उबाल: माँ ने सरकार पर साधा निशाना, व्यापारियों ने किया बाजार बंद का ऐलान

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 16 नामजद लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। गांव की महिलाओं का आरोप है कि वे कीर्तन कर रही थीं, तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बात बढ़ने पर उन पर पत्थरबाजी और हमला कर दिया गया। इससे कई लोगों को चोटें आईं। हालांकि, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि विवाद की जड़ सोमवार शाम को मस्जिद में एक जानवर के घुसने से शुरू हुई थी।

 

मुज़फ्फरनगर में भूमि विवाद को लेकर तनाव, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

 

इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। कीर्तन की आवाज को लेकर तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें सुनीं और तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है, ताकि हालात काबू में रहें। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह घटना एक बार फिर सांप्रदाय‍िक तनाव को उजागर करती है, जिसे शांत करने के लिए प्रशासन अब हर संभव कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय