Wednesday, May 14, 2025

देवबंद में छत पर कार्य कर रहे प्लंबर की करंट की चपेट में आने से हुई मौत,परिजनों में कोहराम

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के मोहल्ला खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में छत पर कार्य कर रहे प्लंबर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि काम करने के दौरान प्लंबर एचटी लाइन की चपेट में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर के मोहल्ला शाहजीलाल निवासी शोएब खान (31) प्लंबर का काम करता था।
वह नगर के मोहल्ला खानकाह चौकी क्षेत्र की कूहनी मस्जिद के समीप एक मकान में कार्य कर रहा था। बताया गया है कि छत पर काम करने के दौरान वह समीप से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे तुरंत ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। लेकिन नाजुक हालत क चलते उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दिल्ली अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय