Sunday, April 27, 2025

वंदे भारत ट्रेन की देहरादून से आनंद विहार तक हुई शुरुआत, पीएम ने दिखाई हरी झंड़ी

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वंदे भारत ट्रेन देहरादून से चलकर सहारनपुर होते हुए आनंद विहार नई दिल्ली पहुंची। आज हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है।

वंदे भारत ट्रेन में आज रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देहरादून से बैठकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को नई नई सौगातें दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज देवभूमि से लेकर सहारनपुर-नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। जिससे लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।

[irp cats=”24”]

देहरादून से वाया सहारनपुर-दिल्ली तक 4 घंटे 20 मिनट में यह दूरी तय करेगी। जिससे लोगों को सफर करने में सुगमता हासिल होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के द्वारा देवबंद में भी इसका स्टॉपेज देने की मांग की है। जिसको रेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही पूरा किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय