Thursday, May 9, 2024

मऊ में आलीशान घर में गोकशी करते 4 महिलाओं सहित 5 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोवंश के कटे सिर और मांस बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मऊ। मऊ में गौकशी का धंधा करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां दो मंजिला आलीशन घर में गोकशी का धंधा चल रहा था। खुफिया इनपुट पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। यहां 4 महिलाओं सहित 5 लोगों को पैकिंग करते हुए पकड़ा।

इस मामले में जैसे ही पुलिस आरोपियों को लेकर थाने पहुंची, तभी आरोपियों के गुर्गों ने आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। फिलहाल, पुलिस ने मौके से गोवंश के दो कटे सिर, 150 किलो बीफ, पशु काटने वाले औजारों और गोमांस तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक स्कॉर्पियो बरामद की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल पूरा मामला मुहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव का है। यहां गुफरान के घर से गोकशी कारोबार चल रहा था। सीओ मोहम्दाबाद गोहाना डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को डॉयल-112 पर मांस तस्करी की सटीक सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।

 

सीओ ने बताया कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची 6 लोग घर के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर खेतों में भाग गए। जबकि यहां 4 महिलाएं तस्करी के लिए मांस को पैक करती पकड़ी गईं। गिरफ्तार हुई महिलाओं की पहचान सालेहा, शिफा, फिजा, नाजिया के रूप में हुई है। इसके साथ ही गुफरान का बेटा नबील भी अरेस्ट हुआ है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। इधर, आरोपियों के इशारे पर उसके गुर्गों ने सबूत मिटाने के लिए आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस ने मौके से गोवंश के दो कटे सिर, 150 किलो बीफ बरामद किया है। हड्डी मांस और लोथड़े मांस को सैंपिलिंग के लिए भेजा गया है।

 

सीओ ने बताया कि वहां पर पशुओं को बांधने के लिए कीले लगी हुई थीं। इससे साफ होता है कि इस घर को गोकशी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस गुफरान और अहमद की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय