सहारनपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। जिसमें शोएब व पंकज उर्फ लुक्का है। यह दोनों देहात कोतवाली क्षेत्र के गणपति विहार रसूलपुर व दतौली रांघड के रहने वाले हैं।
उधर थाना सदर बाजार पुलिस ने प्रमोद कुमार निवासी पेपर मिल रोड और गौरव निवासी कांशीराम कॉलोनी को पकड़ा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अरशद पुत्र शराफत निवासी मोहल्ला मुत्रीबान, वीर सिंह निवासी चकादमपुर व मोनिस पुत्र रसूल निवासी ढोलीखाल को गिरफ्तार किया है। उधर जनकपुरी पुलिस ने कल्लू निवासी चकहरेटी को पकड़ा है।