Thursday, May 15, 2025

नाबालिक युवती के अपहरण के मामले में 10 साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शामली : जनपद में 10 साल पहले हुए नाबालिक युवती के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति पत्नी पर पुलिस ने 25- 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में वर्ष 2015 में नाबालिक युवती के परिजनों ने अपने नाबालिक पुत्री के बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का मामला मे 04 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें 3 व्यक्ति व एक महिला का नाम दर्ज किए गए थे। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वही पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद कर दो आरोपि नफीस व तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य एक व्यक्ति व एक महिला आरोपी कई साल से फरार चल रहे थे। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ 25- 25 हजार का इनाम दोनों पर घोषित किया गया था। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी पति पत्नी रिजवान व सीमा निवासी गांव जोला थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

 

वही इस मामले में सीओ सिटी श्याम सिंह का कहना है कि 2015 में कोतवाली में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। बलात्कार व अपहरण का जिसमें रिजवान व सीमा मुकदमे में वांछित चल रहे थे। यह अपनी जगह बदल कर रह रहे थे, काफी तलाश करने के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो पाए थे। इनके ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 – 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पति पत्नी को दिल्ली से दोनों क़ो गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय