Saturday, September 30, 2023

मुजफ्फरनगर में महिला जैन मिलन के तीज महोत्सव में हर घर तिरंगा की धूम, सभासद सीमा जैन ने आयोजक पिंकी जैन के संग वितरित किए 200 तिरंगे झंडे

मुजफ्फरनगर। महिला जैन मिलन भाग 4 द्वारा पटेल नगर रामलीला भवन में हरियाली तीज महोत्सव राष्ट्र भक्ति और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कर सदस्य महिलाओं द्वारा खूब मस्ती और धमाल मचाया गया, वहीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शुरू हो रहे हर घर तिरंगा अभियान की भी पूरी धूम इस कार्यक्रम में नजर आई और महिला सदस्यों को अपने अपने घरों पर शान के साथ तिरंगा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज सभासद सीमा जैन द्वारा वितरित किये गये।

महिला जैन मिलन भाग-4 के द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ अरहम कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद तंबोला गेम और तीज क्वीन प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही महिला सदस्यों ने गीत और संगीत के साथ अनेक सुन्दर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति राष्ट्रीय ध्वज के साथ महिलाओं का मनभावी प्रदर्शन रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड संख्या 33 से नवनिर्वाचित सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन पूर्व सभासद को बुके देकर और फूल माला पहना कर कार्यक्रम आयोजक पिंकी जैन ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के गेम्स में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मान प्रदान किया गया। नई मंडी क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में जब कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष किया तो राष्टÑभक्ति की गंगोत्री जैसा नजारा सभी का मोहित कर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जैन मिलन की मंत्री संगीता जैन द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम संयोजक पिंकी जैन, पूनम जैन, कुसुम जैन रहीं। कार्यक्रम में लगभग 55 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम हर घर तिरंगा के लिए सभी से अपनी अपनी सहभागिता करने की अपील करते हुए उनको तिरंगा ध्वज वितरित किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय