Saturday, March 29, 2025

सहारनपुर में छह वाँछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड़ पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले छह वाँछित अभियुक्तों गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा वांछित व वारण्टी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने आज छह वाँछित अभियुक्तों जम्मल पुत्र रहीश, आरिफ पुत्र इकबाल, मुशर्रफ उर्फ मुस्तफा पुत्र इकबाल, यासीन पुत्र रहीश, अफजाल पुत्र रहीश, कादिर पुत्र रहीश को इनके घर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो ने पुलिस पूछताछ करने पर बताया कि हम ग्राम नसरुल्लागढ़ के रहने वाले है और हम सभी एक ही परिवार के है। हम सभी खेतीबाड़ी का काम करते है। हमारे खेत के किनारे साबिर पुत्र इस्लाम का खेत है। हमारे खेत की डोल पर कुछ पेड़ साबिर के और कुछ पेड़ हमारे है। दिनांक 05.07.23 को सुबह के समय इन पेड़ो को काटने को लेकर खेत पर ही हमारा साबिर व उसके परिवार के लोगो से झगड़ा हो गया था।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय