Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

सहारनपुर। शादी का झांसा देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस से की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली 12 वीं की छात्रा को बीए के छात्र ने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। छात्रा भी नाबालिग है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पुलिस ने खानआलमपुरा निवासी अभय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्या ने की महिला जनसुनवाई,महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ दिए फ़ॉलो अप करने के निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय