Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में लिंग परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मंसूरपुर-युवक के साथ वर्षों तक कुकर्म करने के बाद उसका लिंग परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी पीडि़त युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरम निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम कुमार ने उसे बातों में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण कर उसकी वीडियो क्लिप बनाई थी। वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार कुकर्म करता आ रहा था।

6 जून को उसने अपने जान पहचान के डॉक्टर के साथ मिलकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया था। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कागजात पर उसकी स्वीकृति के साइन भी करा लिए थे। आरोपी ओमप्रकाश ने उसका पिता बनाकर फर्जी साइन उन कागजातों पर कर दिए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश तथा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राजा फारूकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

[irp cats=”24”]

पुलिस पूछताछ में ओमप्रकाश ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी सहित तीन बच्चे  है। पीडि़त उसके पास रहता था, इस कारण उसे उससे लगाव हो गया था। मेडिकल कॉलेज के कागजातों पर उसने उसके पिता के फर्जी साइन कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय