Thursday, May 15, 2025

सहारनपुर में युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में बडगांव पुलिस ने आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने उक्त मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी बडगांव को निर्देशित किया था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर सागर जैन व क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बडगांव योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज उपरोक्त मामले के वांछित अभियुक्त  रामभूल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम नन्हेडा कलां थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय