Monday, April 28, 2025

नोएडा में मजबूरी बताकर बेचते थे लूट का मोबाइल, पुलिस ने लुटेरा को किया गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर थाना 63 पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह लूट के मोबाइल को अपनी मजबूरी बता कर लोगों को बेच दिया करता था।

पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका मोबाइल लूट ही लगता है।

मोबाइल छीनना हमे पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका लगता था। ये बात लुटेरा ने पुलिस को पकड़े जाने के बाद कही। लुटेरा ने कहा कि छीने हुए मोबाइल को राह चलते अनजान व्यक्तियों को अपनी मजबूरी या कोई भी कहानी बताकर सस्ते दामों पर बेचते थे। इसके बाद मिले पैसों से मौज मस्ती करते थे।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने बदमाश को शनि मंदिर के पास छिजारसी सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आकाश पुत्र धमेंद्र निवासी बदायुं है। ये नोएडा में किराए के मकान में छिजारसी गांव में रहता था।

इसने बताया कि ये अपने साथी जीतू के साथ मिलकर नोएडा और गाजियाबाद में कई लूट की वारदात को कर चुका है। छीने गए मोबाइल को बेचकर दोनों आधा-आधा पैसा बांट लेते थे। पुलिस जीतू की तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने इसके कब्जे से 6 मोबाइल फोन व लूटे गए मोबाइल फोन को बेचकर कमाए गए 2,210 रुपए नगद बरामद किए हैं। अभी तक की जांच में इसके चार मामले सामने आए ये सभी सेक्टर-63 थाना क्षेत्र से लूटे गए थे। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय