Thursday, July 4, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने शातिर महिला नशा तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ .विपिन कुमार ताडा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थ एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बेहट योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्ता शबनम उर्फ शब्बो पत्नि वाजिद निवासी मौहल्ला सडक पार कस्बा बेहट जनपद सहारनपुर को मुर्तजापुर मार्ग से गिरफ्तार किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अभियुक्ता के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक नाजायज़ बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा थाना कोतवाली बेहट, उप निरीक्षक सतीश रौसा थाना कोतवाली बेहट, अवनी उपाध्याय थाना कोतवाली बेहट, हेड कांस्टेबल 586 राजीव पंवार थाना कोतवाली बेहट, कांस्टेबल 1594 मोहित धामा थाना बेहट जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय