Sunday, February 23, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि एक व्यक्ति ने अपने दामाद सन्नी पुत्र विजयपाल निवासी खानपुर गाँव देवली रोड थाना नेब सराय दक्षिण दिल्ली के खिलाफ उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करने और उससे आहत होकर उसकी पुत्री द्वारा दिनांक 12.12.2022 को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मामला पंजीकृत कराया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा.विपिन ताडा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सन्नी पुत्र विजयपाल निवासी खानपुर गाँव देवली रोड थाना नेब सराय दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुबोध कुमार, थाना जनकपुरी, स०पुर, है0 कां0 विनित कुमार, थाना जनकपुरी, सहारनपुर शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय