Monday, April 21, 2025

नोएडा में पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को किया गिरफ्तार,सांपों के जहर से जुड़ा है मामला

नोएडा।  यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है। पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज की थी। आज एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

बता दें कि एल्विश यादव हाल ही सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट को लेकर चर्चा में आ गए थे। हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मैक्सटर्न को मारते पीटते दिखाई दे रहे हैं। मामले में गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में एल्विश के खिलाफ केस दर्ज भी किया गया। मैक्सटर्न ने एल्विश पर जान मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। एल्विश यादव ने विवाद के कुछ दिन बाद यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों के बीच भाईचारा देखने को मिला। एल्विश ने फोटो के कैप्शन में लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। फोटो देखकर ये तो साफ हो गया है कि दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। चर्चा में रही इस फाइट के बीच अब एल्विश और मैक्सटर्न का म्यूजिक वीडियो सामने आया है। पीएफए के गौरव गुप्ता का आरोप था कि एल्विश यादव सांपों के साथ वीडियो भी शूट करवाता है।

 

पीपल फॉर एनिमल के सदस्य गौरव गुप्ता ने दो नवंबर 2023 को सेक्टर-51 में एक स्टिंग किया था। मौके पर दिल्ली के पांच संपेरों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा था। इनके कब्जे से नौ सांप बरामद हुए थे। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक घोड़ा पछाड़ शामिल थे। एक डिब्बी में 20 एमएल स्नेक वेनम मिला था। पुलिस ने गौरव गुप्ता की शिकायत पर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें :  अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी और बेटियों पर डाला तेजाब, तीनों की हालत गंभीर

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय