Sunday, May 12, 2024

सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गौ तस्कर को पकड़ा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह बनेड़ा गांव के पास मुठभेड़ के बाद गौ तस्करों के गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा।

आरोपी की पहचान सहारनपुर जिले के फुलास गांव के मुजीब के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ बनेड़ा गांव के जंगल के पास मंगलवार तड़के को हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। कथित आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलियां चला दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुजीब को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी के पास से 1 तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल उपकरण और 15 किलो गोमांस बरामद किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय