Saturday, April 12, 2025

पुलिस ने पकड़ा 35 लाख रुपये का गांजा, दो बेटियों के साथ मां गिरफ्तार

कानपुर। क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस टीम ने गांजा तस्करी कर रही मां और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि चकेरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वाहन चेकिंग के दौरान 30 किलो गांजे के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि तीनों ही महिलाएं कानपुर के बिल्हौर की रहने वाली हैं। यह गांजा मध्य प्रदेश के सतना जिले से सड़क के रास्ते लाकर कानपुर में सप्लाई करती थीं जिसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती थी। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपित महिलाओं से कई लोगों के विषय में अहम जानकारी जुटाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गंजे की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में पूजा नाम की महिला एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी जेल जा चुकी है। हालांकि इन सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन आरोपितों में पूजा मां है और उसकी दो बेटियों के नाम काजल व रिया है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में डीएम-एसएसपी ने किया शहर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय