Sunday, February 23, 2025

मेरठ में पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल मे पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में शामिल दरोगा बुलटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल बाल गच गया।

थाना सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल मे पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से जान बच गई। इस मौके पर एक गो तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि बुधवार की रात गोकशी घटना की जानकारी मिली। तभी दो आरोपी एक गाड़ी में गोवंश को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक गौ तस्कर युसूफ पुत्र इकरामुद्दीन निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ गोली लगने से घायल। जबकि एक गौ तस्कर फरार होने पर कामबिंग की गई।

पुलिस ने दूसरे आरोपी शादाब पुत्र इसाक  सेक्टर 11 शास्त्री नगर मेरठ गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को उपचार हेतु सीएचसी सरधना भेजा गया। बिना नंबर सफेद स्कॉर्पियो में गाय को बांधकर गौकशी करने के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय