Friday, May 9, 2025

मेरठ में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन उठाया, तीखी नोखझोंक

मेरठ। हस्तिनापुर में भीमकुंड तिराहे पर शनिवार को एक दिसवीय धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता तहसील समाधान दिवस में एसडीएम से मिले और ज्ञापन दिया।

सपा नेता किशोर टांक और सरदार नरवेर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता आज प्रस्तावित एक दिवसीय धरने के लिए चांदपुर रोड के भीमकुंड तिराहे पर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना दिया। धरने के दौरान मांग की गई कि गंगा किनारे पर शीघ्र पक्के तटबंध का निर्माण, बाढ़ में नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा, चांदपुर-हस्तिनापुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग में पुलियों का निर्माण, बाढ़ के समय बिजली बिल माफ, भू-माफिया से किसानों की कृषि भूमि मुक्त कराई जाए और बाढ़ के समय क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों का तत्काल निर्माण किया जाए।

वहीं, धरने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सपा कार्यकर्ताओं से धरने से उठने के लिए कहा। लेकिन सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद सरदार नरवेर सिंह और थाना पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, सपा नेता किशोर टांक ने कहा कि उनका धरना पहले से ही प्रस्तावित था, जिसकी भनक भाजपा नेताओं को थी और उनके इशारे पर ही इस धरने को सफल नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय