Friday, April 25, 2025

इंजीनियर से क्रेटा कर लूट का शातिर मुठभेड़ में घायल, महिला सहित अन्य बदमाशों की पुलिस कर रही है तलाश

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके 2 साथी मौके से भाग गए हैं। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-76 के पास से एक इंजीनियर से लूटी गई क्रेटा कार, अवैध हथियार आदि बरामद किया है। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को अनमोल मित्तल नामक इंजीनियर सेक्टर 76 के मार्केट में गए थे। वहां पर हथियारबंद एक महिला समेत चार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करके उनकी क्रेटा कार, सोने के अंगूठी, चेन ,नगदी लूट ली, तथा बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें धमकाकर इंजीनियर के पेटीएम से 50 हजार रुपए निकलवा लिया था।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आज सुबह को सेक्टर-79 के पास से एक मुठभेड़ के दौरान नवीन पुत्र भगवानदास निवासी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि इसके अन्य साथी ओमेंद्र बहादुर सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी जनपद मिर्जापुर, सुरेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम कोनिया जनपद रिवा मध्य प्रदेश मौके से भाग गए हैं।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी गई क्रेटा कार बरामद किया है। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय