Sunday, February 23, 2025

नोएडा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस ने चलाया 90 दिवसीय विशेष अभियान

नोएडा। नारी शक्ति को समर्पित शारदीय नवरात्र के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल पर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ’मिशन शक्ति’ के विशेष अभियान फेज-5 के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की महिला सुरक्षा टीम द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए बच्चों, महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं।

 

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत  स्कूलों, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र कर उनसे वार्तालाप करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति 5.0, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एवं उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित करते हुए महिलाओं व बच्चियों को पाॅश एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ ही लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया।

 

 

वहीं महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि वह कार्य स्थल, स्कूल, कॉलेज पर होने वाले लैंगिक अपराध या घरेलू हिंसा के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करें।

 

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त बताये गये हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, जिससे अविलंब पीड़ित को सहायता प्रदान की जा सके। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चियों को बताया गया कि सभी थानों पर उनकी सहायता के लिए महिला सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसपर नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा हर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सहायता प्रदान की जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय