Tuesday, April 8, 2025

बजरंग दल के कानपुर प्रमुख कृष्णा तिवारी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कानपुर। बजरंग दल के कानपुर प्रमुख कृष्णा तिवारी को पुलिस ने शनिवार को उनके घर पर ही उन्हें नजरबंद कर दिया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने दी।

उन्होंने बताया कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को पनकी मंदिर में प्रवेश से रोकने के लिए बजरंग दल के कानपुर प्रमुख ने एक वीडियो जारी कर बयान दिया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृष्णा तिवारी घर से न निकल पाएं, इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ बजरंग दल प्रमुख ने वीडियो जारी करके आज पुन: बताया कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लेकिन सपा विधायक अमिताभ बाजपेई वही है, जो सुंदरकांड का जमकर विरोध किया था। सपा के विधायक बनने के बाद वह हिन्दू नहीं, अब मुल्ला बन चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय