Saturday, April 26, 2025

गाज़ियाबाद में होटल पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त तीन पुरुष व चार महिलाएं गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने ओयो होटल बसंतपुर सैंथली पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस मामले में तीन पुरुष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली स्थित ओयो होटल में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा ओयो होटल बसंतपुर सैंथली मुरादनगर पर छापा मारा और से 3 पुरुष व 4 महिलाओं को पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार लोगों में आदित्य राज त्यागी उर्फ कालू निवासी सागर ,एन्क्लेव ग्राम बसंतपुर सैथली मुरादनगर,गौरव निवासी गांव कोण्ड थाना घरौण्डा जनपद करनाल हरियाणा तथा सूर्या निवासी गांव कोड थाना घरौण्डा जनपद करनाल हरियाणा है। जिनके कब्जे से 3300 रुपये बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय