Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में हुक्का बार में पुलिस का छापा, रिपोर्ट दर्ज 

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के अभयखंड काला पत्थर मार्ग पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बार से हुक्का समेत अन्य सामान बरामद किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह अभय खंड काला पत्थर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे।

 

 

इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तमारा हुक्का बार में अवैध हुक्का बार चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग हुक्का पी रहे हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने अपने नाम रजत चौहान, गौरव यादव, हिमांशु और विशाल बताए हैं। हुक्का बार का संचालक रजत चौहान है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय