Monday, May 19, 2025

शामली में पुलिस ने गिराबंदी कर एक बदमाश को मुठभेड में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार

शामली। जनपद की गढ़ी पुख्ता थाना पुलिस के साथ देर रात से लूट करने वाले लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटे गए सोने चांदी के जेवर बाइक और कुछ नगरी बरामद हुई है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिए। जब कि एक फरार आरोपी की तलाश अभी पुलिस कर रही है।

 

 

गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा का है। जहां पर अब से मात्र 7 दिन पहले एक दंपति से हथियारों के बल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान दंपति के साथ मारपीट की थी।और महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। आरोपियों ने महिला के कान के कुंडल, गले की चेन, हजारों रुपए की नगदी, और मोबाइल फोन के साथ-साथ बाइक भी लूट कर ले गए थे।पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वही आज भी मुठभेड़ के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 1 तारीख को गढ़ी पुख्ता थाना और झिंझाना थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था।जिसमें पुलिस ने

 

मामला दर्ज कर लिया था वहीं उसी क्रम में आज

वही लोग अब दोबारा से लूट की घटना को अंजाम देने से पहले मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गिराबंदी की और एक बदमाश को मुठभेड में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया बदमाश और घायल पुलिस कर्मी को पुलिस ने अब जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पकड़ा गये आरोपी कांनाम अमन बताया जा रहा है जबकि उसका साथी शिवम फरार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय