Friday, September 20, 2024

मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन ने सर्कुलर रोड स्थित होटल स्वर्ण इन में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में गणपति वंदना से शुरुआत की गई और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना त्यागी, डॉ सलोनी अग्रवाल और डॉ अंकिता सिंह ने किया। रैंप वॉक, नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताए की गईं। झूले की भी विशेष व्यवस्था थी जिसका महिलाओं और बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में श्रीमती इंदु मलिक तीज क्वीन के रूप में दिखाई दी। बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए, जिनमें डॉ. अंबुज अरोड़ा (अध्यक्ष), डॉ. नितिन गर्ग (उपाध्यक्ष), डॉ. विपुल यादव (कोषाध्यक्ष), डॉ. रविन्द्र पाल सिंह (मीडिया इंचार्ज), डॉ. वंदना त्यागी (फीमेल कोऑर्डिनेटर), डॉ. आदित्य मलिक, डॉ. मनु गर्ग, डॉ. वैकुंठ अग्रवाल, डॉ. अनुभव अग्रवाल, डॉ. अश्वनी पुंडीर, डॉ. जतिन गुप्ता, डॉ. प्रतीक त्यागी, डॉ. अखिल देशवाल, डॉ. वासु तायल, डॉ उदेय अत्रे, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जगजोत सिंह, हर्ष शर्मा, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. निधी गर्ग, डॉ विन्नी. डॉ स्वाति वर्मा, डॉ. प्रियति अरोड़ा, डॉ. शिफाली गुप्ता, डॉ. अंकिता यादव, डॉ. निकिता अरोड़ा शर्मा, डॉ. प्रियंका नारंग, डॉ मानसी सिंह, डॉ. कंचन त्यागी,.डॉ. पूर्णिमा, श्रीमती शिवानी पुंडीर, श्रीमती शिवानी देशवाल, श्रीमती निकिता तायल, श्रीमती वर्तिका गुप्ता और श्रीमती सारिका शामिल थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय