Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में खेत में पानी देने गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला, हुआ घायल 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव बाईखेड़ी में खेत में पानी देने गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से किसान घायल हो गया। शोर मचाने पर दूसरे खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। यह देखकर तेंदुआ वहां से भाग निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईखेड़ी निवासी सद्दाम पुत्र नवाब (25) अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। कुछ देर बाद ही ईख के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने सद्दाम पर हमला कर दिया। सद्दाम ने शोर मचाया तो बराबर वाले खेत में काम कर रहा नवाब मौके पर पहुंचा और अन्य लोग भी वहां आ गए।
लोगों को देखकर तेंदुआ सद्दाम को छोड़कर भाग निकला। तेंदुए के हमले से सद्दाम घायल हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल पाया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय