Saturday, April 12, 2025

छपरा से किडनैप किए गए RJD नेता को पुलिस ने छुड़ाया, CCTV में कैद हुई घटना

 

छपरा बिहार के छपरा में आरजेडी नेता का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। स्कॉर्पियो से आकर आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को उठाकर ले गए थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर उन्हें छुड़ा लिया है। इस मामले में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इसकी जानकारी दी। आरजेडी नेता के बरामद किए जाने के बाद यह भी पता चल गया कि बदमाशों ने उन्हें क्यों उठाया था।

आपको बता दें कि मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 205/23 दर्ज किया गया था। छपरा एसपी गौरव मंगला ने बताया कि आरजेडी नेता सुनील कुमार राय को पुलिस ने डोरीगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है। इसमें दो बदमाशों की भी गिरफ्तारी की गई है। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। जहा अपहरण का कारण भी सामने आया।

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। भूमि विवाद में ही आरजेडी नेता सुनील राय का अपहरण हुआ था। एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि अपहरण के बाद जब मामला सामने आया तो तुरंत पुलिस एक्शन में आई। एक तरफ जहां मुफस्सिल थाने में इस कांड को लेकर मामला दर्ज किया गया वहीं दूसरी ओर एसआईटी का गठन किया गया।

आरजेडी नेता सुनील कुमार राय का अपहरण करने के लिए बदमाश स्कॉर्पियो से आए थे। अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास अपहरण किया गया था। सुनील राय सड़क के किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे। तभी बदमाश आए और मारपीट करते हुए उठा ले गए थे। सुनील कुमार राय मूल रूप से सारण के रहने वाले हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की थी।

यह भी पढ़ें :  बिहार : भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय