Tuesday, May 13, 2025

महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया, तीन हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार

फतेहपुर। जनपद की पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किए महिला के शव की शिनाख्त कराकर हत्या करने वाले तीन परिजनों को गिरफ्तार कर चौबीस घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया है। एक अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के पास नहर पटरी के किनारे शुक्रवार को एक महिला(35) का सिर व हाथ विहीन शव मिला था। पुलिस टीम ने चौबीस घंटे के भीतर शव शिनाख्त कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथी गांव निवासिनी रजनी के रूप में की। हत्या में शामिल नन्हकऊ के पुत्र शिवराम एवं जयराम अविनेश गिरफ्तार कर लिए गए। चौथा अभियुक्त सियाराम फरार है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर महिला का सिर व हाथ एक कुएं से बरामद किया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त रजनी के परिवार से जुड़े हैं। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय