Tuesday, May 13, 2025

ढेकियाजुली में पुलिस ने 10.572 किग्रा गांजा जब्त कर दो तस्करों गिरफ्तार

शोणितपुर (असम)। शोणितपुर पुलिस ने विश्वसनीय जानकारी के आधार पर छापामारी कर 10.572 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि ढेकियाजुली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत ढेकियाजुली थाना के एसआई जाकिर हुसैन और थाना स्टाफ की टीम ने आकस्मिक छापेमारी की। यह छापेमारी अक्काश अली के घर पर की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अक्काश अली और दिनेश साहनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपित ढेकियाजुली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने इन आरोपितों के पास से 10.572 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय