Wednesday, April 2, 2025

थाना लोहियानगर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए ज्वैलरी नकदी

मेरठ। मेरठ के थाना लोहियानगर में दिनांक 3 जुलाई को इजहार अहमद पुत्र मौ0 इब्राहिम निवासी म0नं0 3018/02 रसूलनगर जाकिर कालोनी मेरठ के घर से अज्ञात चोरों द्वारा कीमती सामान, नकदी और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी अनस पुत्र सलमुददीन निवासी हुमायूनगर वसीम के बेसमेन्ट के पास थाना लोहियानगर मेरठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर, दो मोबाईल फोन के अलावा अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।

 

इस बारे में थाना लोहियानगर एसओ संजय पांडे ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर चलाये गए अभियान में मुखबिर की सूचना पर तोमर डेरी के पास एवन कालोनी से अभियुक्त अनस पुत्र सलमुददीन निवासी हुमायूनगर वसीम के बेसमेन्ट के पास थाना लोहियानगर मेरठ को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय