Tuesday, May 20, 2025

पूर्वा इलाही बख्श में पुलिस तैनात, हालात तनावपूर्ण, होली के चंदे को लेकर हुआ था बवाल

मेरठ। मेरठ में होली के चंदे को लेकर हुए बवाल के बाद पूर्वा इलाही बख्श में पुलिस तैनात है। क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं। आरोपी घरों से फरार हैं। वहीं देर रात तक भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा किया था। भाजपाइयों का आरोप था कि पुलिस हमले के आरोपियों का बचाव कर रही है।

आज सुबह भी मौके पर फोर्स के साथ अधिकारियों ने गश्त किया। पूर्वा इलाही बख्श में पीएसी और आरएएफ तैनात किया गया है।

ये था पूरा मामला
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श में रविवार रात होली का चंदा मांगने पर दो संप्रदाय के बीच मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष ने होलिका को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। रात में मौके पर एसपी सिटी, दो सीओ और चार थानों की पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने किसी तरह से हालात काबू किए। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। भाजपाइयों ने देर रात तक थाने में जमकर हंगामा किया था। वहीं हमले का आरोप क्षेत्रीय पार्षद शहजाद मेवाली और उसके भाइयों पर है। क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पथराव में कई वाहनों और घरों के शीशे क्षतिग्रस्त
देर रात हुए दोनों पक्षों में पथराव से कई वाहन और घरों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मारपीट में कुछ युवकों को चोटें आईं हैं। एसपी सिटी को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय