Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में पुलिस टीम ने चार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ)। सहारनपुर जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस टीम ने चार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सहारनपुर डा.विपिन ताडा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिहारीगढ़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज चार एनबीडब्लू वारन्टी अभियुक्तों धर्म सिंह पुत्र बारु सिंह निवासी बादशाहपुर थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर, सन्जू पुत्र फूल सिंह निवासी टाण्डा मानसिह थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, सलीम उर्फ मुस्तकीम पुत्र जिन्दा हसन उर्फ नकली निवासी ताल्हापुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, अंकित पुत्र नरेश निवासी कुरडीखेडा थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर को उनके घरो से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय