Saturday, May 17, 2025

उत्तराखंड में 31 लाख रुपए की स्मैक के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

विकास नगर। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस चौकस है। बुधवार को विकास नगर में पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए यूपी के बरेली निवासी दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया।

बरामद ड्रग्स की कीमत 31 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आरोपियों की पहचान बरेली के फुरकान और मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है।

एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि सेलाकुई पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दिखने पर दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी में ड्रग्स बरामद की गई। दोनों जल्द पैसा कमाने की कोशिश में स्मैक बेच रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय