Friday, May 9, 2025

भाजपा की नीतियों से परेशान जनता सपा को कर रही वोट- रामगोपाल

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई में पत्रकारों से बात करते भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से परेशान होकर लोग आतंक के साए में जी रहे हैं। भाजपा को वोट देने वाले लोग भी अब समाजवादी पार्टी को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार सौ पार का नारा देने वाली बीजेपी इस बार दो सौ से भी कम सीट जीत पाएगी।

 

सपा नेता रामगोपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा तंज कसते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य अंदर ही अंदर योगी आदित्यनाथ को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं।

 

राष्ट्रीय महासचिव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले सवाल पर कहा कि उन्हें रायबरेली से कोई भी नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान लोग अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं और भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय