Wednesday, April 2, 2025

मेरठ में मतदान केंद्रों पर विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना, चुनाव की सभी तैयारी पूरी

मेरठ। चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने अब मतदान के लिए परी ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए घरों में जनसंपर्क कर रहे हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम थम गया था। आज विक्टोरिया पार्क से मेरठ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। विक्टोरिया पार्क में पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले पहले ही इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ था।
कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20,0530 मतदाता वोट डालेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं।

 

जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि आज हमारे पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान टीमें रवाना हो रही हैं। मतदान कर्मियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हमें उम्मीद है कि टीमें अगले 3-4 घंटों में रवाना हो जाएंगी।

 

जिला प्रशासन ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग बूथ पूरी तरह से तैयार हैं। पोलिंग अधिकारी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय