Monday, April 28, 2025

मेरठ में देर रात तक जोरदार बारिश के बाद भी बढ़ा प्रदूषण

मेरठ। मेरठ में पिछले दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से माैसम सुहावना हो गया है। गर्मी से जहां तापमान कम हो गया है वहीं बारिश के बाद भी शहर का प्रदूषण बढ़ गया है। मेरठ में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

 

 

[irp cats=”24”]

मेरठ में सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी परेशान कर रही थी। शाम को करीब छह बजे अचानक से मौसम बदला और आसमान पर बादल छाए और अंधेरा हो गया। रात 12 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है।

 

दिन में मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के चलते दिन का तापमान सितंबर में पहली बार 36 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो गई है। मेरठ का एक्यूआई 103, जयभीमनगर 96, गंगानगर 105, पल्लवपुरम 119, दिल्ली रोड 120 दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय