Sunday, February 23, 2025

शत्रु संपत्ति पीड़ितों का जल्द समाधान न हुआ तो तहसील में डाल दूंगी अलीगढ़ का ताला: पूनम पंडित

गाजियाबाद । शत्रु संपत्ति जन संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में तहसील परिसर में चल रहे धरने के तीसरे दिन शनिवार को संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित व राष्ट्रीय सिंगर टीकम नागर ने हजारों लोगों के बीच में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

पूनम पंडित ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशासन के द्वारा गलत तरीके से 18 सो बीघे  जमीन को गलत तरीके से शत्रु संपत्ति घोषित करके जो अन्याय लाखों लोगों के साथ किया है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस लड़ाई में पूर्ण रूप से मोर्चा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कागजों से शत्रु संपत्ति नहीं हटाई गई तो तहसील कार्यालय में अलीगढ़ का ताला लगा देगी।

राष्ट्रीय सिंगर टीकम नागर ने पीड़ितों का समर्थन करते हुए इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने की बात कही और उन्होंने एक शत्रु संपत्ति पर रागिनी सुना कर हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज तहसील में महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

शत्रु संपत्ति जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता सतबीर प्रजापति ने की जबकि संचालन राहुल गुर्जर ने किया। हरेंद्र शर्मा कालू चेयरमैन प्रदीप कसाना, राहुल कलछीना, राज वर्मा, नवाब प्रधान, देव पंडित, चमन सिंह, देवी शरण शर्मा, संजय चौधरी, सभासद राहुल देव, सभासद दुष्यंत यादव, सभासद प्रवीण गुर्जर, प्रदीप कालू, नवाब अली, साहब सिंह गुर्जर, विपिन जिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय