Saturday, May 18, 2024

शादी के चंद घंटे बाद उजड़ गई पूनम की दुनिया, सड़क हादसे में दूल्हे सभी की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मेरठ। एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। जिस घर में चंद घंटों पहले शादी की खुशियों से परिजनों के चेहरे पर मुस्कान थी। अचानक खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन को  फेरे लिए महज 16 घंटे हुए थे और अब अचानक से उसकी दुनिया उजड़ गई।
दुल्हन पूनम के साथ सात जन्म के सात फेरे लेने वाले दूल्हे सनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी के 16 घंटे बाद ही पूनम का सुहाग उजड़ गया। दूल्हन अपनी सेज पर दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई और वह उसे हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।
गांव मैनापूठी निवासी कृष्णपाल के पुत्र सनी की रविवार रात हापुड़ के गांव गालंद निवासी पूनम से शादी हुई थी। सोमवार अलसुबह तीन बजे हंसी खुशी पूनम को विदा कराया गया। सोमवार को दिनभर परिवार में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। महिलाएं सोमवार शाम संगीत कार्यक्रम की तैयारी में जुटी थीं।
दुल्हा सनी अपने पड़ोसी संदीप के साथ सामान लेने के लिए सरधना गया था। देर शाम लौटते समय सनी और संदीप सरूरपुर थाने के सामने पहुंचे तो यहां चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों गिरकर घायल गए।
बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। इस हादसे से सनी और पूनम के परिवारों में मातम छा गया। सनी गुरुग्राम में किसी प्राइवेट कंपनी में सेवारत था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय