Saturday, April 12, 2025

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में मेघ गर्जना व आकाशीय बिजली के साथ वर्षा की संभावना

कानपुर। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सात जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के साथ मेघ गर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ वर्ष की संभावना जताई है। शुक्रवार को यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन. सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी में तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही मेघ गर्जना एवं आकाशीय बिजली की भी आशंका व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है स्थानीय लोग इससे बचाव के लिए तैयार रहें। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें :  आगरा में करणी सेना की जनसभा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय