Sunday, September 8, 2024

वरिष्ठ नेताओं के सुझावों को दी जाएगी तरजीह : अजय राय

लखनऊ। आपने पार्टी को अच्छा खासा समय और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बैठक में आए युवाओं से लेकर 83- 84 साल के बुजुर्ग जितनी ऊर्जा से अपने सुझाव दे रहे हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में रुचि ले रहे हैं, उससे यह तय हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी 2024 में प्रदेश में बदलाव करेगी। लोकसभा चुनाव में पांच महीने का समय बचा है। मेहनत को साकार करने के लिए इतने कम समय में बड़ी मेहनत की जरूरत है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कही। वे प्रदेश भर से आये पार्टी के बुजुर्ग नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता देश के संविधान को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के साथ आम आदमी के अधिकारों के लिए दिन-रात लड़ रहे हैं। आप सभी को इसे आगे बढ़ाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। आपके जो भी सुझाव हैं, उनको तरजीह दी जाएगी। हम संगठन जिला कमेटी में वरिष्ठ नेताओं के समायोजन और उनके सुझाव को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। पार्टी का इस समय प्रदेश में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम दलित गौरव यात्रा चल रही है। इसमें आप सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

इसमें अजय राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये से हर आदमी परेशान है। सभी अंदर से भाजपा को बदलने का मन बना चुके हैं और भाजपा के अंदर भी जबरदस्त अंतर कलह मची हुई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सरकार की कैबिनेट मीटिंग में नहीं जाते हैं। भाजपा के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे हैं। सरकार और भाजपा संगठन में जबरदस्त गुटबाजी सड़क पर दिख रही है, जिसकी वजह से प्रदेश की जनता पिस रही है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की चिंता नहीं है। ना लोगों की चिंता है, वह दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में झूठे आरोप मढ़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश अपराध भ्रष्टाचार का जंगल राज बन गया है।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पार्टी के सभी मेहनती जुझारू नेताओं का आगामी लोकसभा 2024 में महत्वपूर्ण रोल है। हम सभी की घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों को बताने की हम सब की जिम्मेदारी है। प्रदेश महासचिव व प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रति पूरे देश का नजरिया बहुत सकारात्मक के साथ बदल रहा है और कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति देश का प्रत्येक वर्ग चाहें वह दलित हो या युवा, पिछड़े, महिलाएं सभी बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही लोगों के लिए सड़क पर लड़ रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके साथ खड़ा हो। उनका हौसला बढ़ाएं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय