Friday, May 17, 2024

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज़, 3 प्रतिमाओं में चुनी जायेगी रामलला की मूर्ति

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अयोध्या-अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर में पांच वर्ष के राजकुमार रामलला की प्रतिमा का चुनाव तीन मूर्तियों में से किया जायेगा जो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश दुनिया के करोड़ों राम भक्तों को मोहपाश में बांधेगी।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन लोगों में से जो भी मूर्तिकार पांच वर्ष के बालक की कोमलता को उकेरने में सफल होगा उसी की मूर्ति चुनी जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस अदभुद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री, सेना के अधिकारी, एलएण्डटी.,टाटा,अंबानी,अडानी समूह के शीर्ष लोगों को भी बुलाया गया है। कार्यक्रम में कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सभी परम्पराओं के साधु-सन्त के साथ ही किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


रामघाट चौराहा स्थित कार्यशाला में नव-निर्मित पत्रकार कक्ष में उन्होंने कहा कि कारसेवकपुरम में एक हजार हवारोधी अच्छा और सुंदर आवास तैयार किया गया है। महंत नृत्यगोपाल दास के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में 850 लोगों के ठहरने की ऐसी ही व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अयोध्या और अयोध्या छावनी में मठ, मंदिर, धर्मशाला और परिवारों में 600 लोगों के रहने की व्यवस्था है। इसके लिए सम्बन्धित लोगों ने स्वेच्छा से सहमति दी है। नवस्थापित तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में टिन का नगर बसाया गया है। इसमें छह नलकूप, छह रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा है।


देश भर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इसके साथ नगर के हर कोने में लंगर,भोजनालय,भण्डारा,अन्नक्षेत्र चलेंगे। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए कई स्थानों पर चाय की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ में कुछ खाने को भी होगा। कुल दो हजार शौचालयों का निर्माण भी विचाराधीन है। नगर को गंदगी, मक्खी, मच्छर से मुक्त रखने के प्रयास भी किए जा रहे है। जाड़े के हिसाब से अलाव की व्यवस्था भी होगी।


ट्रस्ट महामंत्री ने बताया कि सरकारी व्यवस्था के अलावा तीर्थक्षेत्रपुरम बाग बिजैसी, हाइवे के पास मैदान में, रामसेवकपुरम और कारसेवकपुरम में वाहन पार्किंग का इंतजाम ट्रस्ट की तरफ से किया गया है।
ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि करीब चार हजार सन्तों को आमंत्रण भेजा गया है। प्रयास है कि सभी परम्पराओं के सन्त आएं। सभी कमिश्नरी का प्रतिनिधित्व हो। सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को बुलावा भेजा गया है। स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, मीडिया हाउस, खेल, किसान, कला जगत के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

2200 गृहस्थों का चयन भी इसके लिए किया गया है। 1992 से 1984 के बीच सक्रिय पत्रकारों को भी बुलावा भेजा गया है। हुतात्माओं के परिजन, लेखक, साहित्यकार, कवि, उद्योगजगत के लोग, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित (कर्मकांड) पूजा सम्पन्न कराएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगी जो विश्वप्रसन्न तीर्थ के नेतृत्व में होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय